पटना विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में छात्राओं के डांस पर छात्रों का हंगामा, गार्ड ने रोका, पिटाई, फायरिंग

पटना : बहादुरपुर थाने के प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित पटना विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान जैसे ही फिल्मी गीतों पर छात्राओं ने डांस करना शुरू किया, वैसे ही छात्र हंगामा करने लगे.
कोई कुर्सी पर चढ़ कर डांस करने लगा तो कोई स्टेज पर चढ़ने का प्रयास करने लगा. इस पर वहां के गार्ड मंटू शर्मा ने विरोध किया तो उद्दंड छात्र भिड़ गये और फिर गार्ड मंटू शर्मा की जम कर पिटाई कर दी. कई छात्र गार्ड पर टूट पड़े और पीट-पीट कर घायल कर दिया. अंत में अपने बचाव में मंटू शर्मा ने अपने पिस्तौल से एक राउंड फायर किया.इससे वहां अफरा-तफरी मच गयी.कई छात्र वहां से भाग गये.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home