नवीन झा बने ब्राह्मण महासंस्था के प्रदेश उपाध्यक्ष
कटिहार। शहर के बरमसिया मोहल्ला निवासी नवीन झा को अंतराष्ट्रीय ब्राह्मण महासंस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष वशिष्ट दूबे द्वारा संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनके मनोनयन पर स्थानीय ब्राह्मण समाज ने खुशी जाहिर की है
और संगठन के सशक्त होने की बात कही है। श्री झा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनने पर डा. नरेश झा, ध्रुव झा, विकाश ठाकुर, संजीव झा, पप्पू चौधरी, डा. आशुतोष, परिमल झा, मनोज झा, एएन ठाकुर, सरोज झा, गजेन्द्र पाठक, बबन झा, अमर झा, नरेश शर्मा, गो¨वद शर्मा आदि ने प्रसन्नता जाहिर की है। बता दें कि श्री झा सदा से सामाजिक व राजनीतिक गतिविधियों से जुड़े रहे हैं।
भागलपुर। शाहजंगी पंचायत के खिलाफतनगर से पिछले दो दिनों से लापता हाफिज गुलफराज अंसारी (28) की बरामदगी की मांग को लेकर लोगों ने रविवार को शाहजंगी-कबीरपुर वैकल्पिक बाइपास को जाम कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने टायर जलाकर प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। सूचना मिलने पर हबीबपुर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन कर हाफिज की बरामदगी का आश्वासन दिया तब जाकर चार घंटे बाद जाम हटाया गया।
सबौर स्थित सृजन महिला सहयोग विकास समिति को 'उपहार' में ट्रायसेम भवन बनाकर दिया गया था। सरकारी राशि से निर्मित ट्रायसेम (ट्रेनिंग फॉर रूरल यूथ सेल्फ इम्पलायमेंट) भवन का कोई किराया नहीं लिया जाता था। जिस समय ट्रायसेम भवन को सृजन संस्था को दिया गया, संस्था की ओर से किराया के मुद्दे पर कोई समझौता नहीं किया गया था।