विधानसभा शीतकालीन सत्र :खाद्य एवं आपूर्ति विभाग मंत्री ने कहा, धान खरीद घोटाले में 1446 मिलरों पर एफआईआर

पटना : धान खरीद घोटाले में सरकार ने अब तक एक हजार 446 मिलरों पर एफआइआर दर्ज करायी जा चुकी है और 521 के खिलाफ वारंट तक जारी हो चुका है. विधानसभा में गुरुवार को अल्पसूचित प्रश्न के माध्यम से इस मामले को डॉ रामानुज प्रसाद और शक्ति सिंह यादव ने अलग-अलग प्रश्न के माध्यम से उठाया.
इसके जवाब में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री मदन सहनी ने कहा कि धान घोटाले की जांच के लिए सीआईडी के अंतर्गत एक एसआईटी (स्पेशल इंवेस्टिगेशन टीम) से करवायी जा रही है. इसकी रिपोर्ट आने के बाद सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी. उन्होंने कहा कि वर्ष 2011-12, 2012-13 और 2013-14 के दौरान दो हजार दो मिलरों को सात लाख 48 हजार मीटरिक टन चावल (सीएमआर) देना था, जिसका मूल्य एक हजार 573 करोड़ होता है.

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home