बिहार के सभी गांवों तक पहुंची बिजली, दिसंबर 2018 तक हर घर होगा रोशन

पटना : बिहार हर सभी गांवों तक बिजली पहुंच गयी है. ऐसा कोई रेवेन्यू विलेज नहीं बचा जहां तक बिजली नहीं पहुंची है. अप्रैल तक हर टोले और बसावटों तक बिजली पहुंचा दी जायेगी और दिसंबर 2018 तक हर घर में बिजली कनेक्शन दे दिया जायेगा. इसकी घोषणा बुधवार को बिहार पावर होल्डिंग कंपनी के समारोह में की गयी. अधिवेशन भवन में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि अप्रैल तक बचे 21,890 टोलों में बिजली पहुंच जाये और दिसंबर तक हर इच्छुक व्यक्ति को बिजली का कनेक्शन दे दिया जाये. उन्होंने कहा कि वह किसी घोषणा को स्लोगन के तौर पर इस्तेमाल नहीं करते हैं. जो कहा है उसे करके दिखाया है. इसलिए बसावटों तक बिजली पहुंचाने का काम हो या फिर हर घर तक बिजली पहुंचाने का, तय समय सीमा पर उसे पूरा कर लिया जाये. उन्होंने ऊर्जा क्षेत्र की 3030.52 करोड़ रुपये की योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन और लोकार्पण भी किया.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home