लोकसभा उपचुनाव बैलेट पेपर से कराए जाने वाले अखिलेश के बयान पर भाजपा ने कसा तंज, दिया यह जवाब
लखनऊ: उत्तर प्रदेश में फूलपुर और गोरखपुर लोकसभा सीटों पर उपचुनाव में ईवीएम का प्रयोग न कराए जाने के सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर भाजपा ने तंज कसा है. भाजपा ने कहा कि अखिलेश उपचुनावों की आहट से घबरा गए हैं.भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि लगातार चुनाव हारने से पूर्व मुख्यमंत्री का आत्मविश्वास बुरी तरह हिल गया है.
भाजपा प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश यादव ऑस्ट्रेलिया से उच्च शिक्षित हैं और अपने कार्यकाल में लैपटॉप, टैबलेट बांटने के पक्षधर रहे हैं. भले ही वह जातीय-मजहबी आधार पर बांटते रहे हों, लेकिन टेक्नोफ्रेंडली यादव का ईवीएम पर प्रश्न खड़ा करना उनकी खिसियाहट को दिखा रहा है. सपा की जातीय-मजहबी राजनीति के दिन अब लद गए हैं. जनता विकास के मसले पर गंभीर है.
Labels: big news

0 Comments:
Post a Comment
Subscribe to Post Comments [Atom]
<< Home