Wednesday, 27 December 2017

पाकिस्तान ने नहीं लौटाए कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां, फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी

पाकिस्तान ने नहीं लौटाए कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां, फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दी
नई दिल्ली: कुलभूषण जाधव की परिवार से मुलाकात करवाकर भले ही पाकिस्तान दुनिया की नजरों में हीरो बनने की कोशिश कर रहा हो, मगर उसके नापाक इरादों की पोल परत-दर-परत खुलती जा रही है. मंगलवार को मीडिया में खबर आई थी कि पाकिस्तान ने जाधव की पत्नी और मां की चूड़ियां, बिंदी और मंगलसूत्र उतरवा लिये थे, मगर अब उससे भी बड़ी खबर ये है कि पाकिस्तान ने कुलभूषण जाधव की पत्नी की जूतियां फॉरेंसिक जांच के लिये भेज दी है, ताकि उनमें पाई गई कथित संदिग्ध वस्तु की प्रकृति का निर्धारण किया जा सके.

‘पाकिस्तान टुडे’ के मुताबिकि, पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने कहा कि इस बात का पता लगाया जा रहा है कि जूतियों में पाई गई ‘धातु की वस्तु’ कोई कैमरा थी या रिकॉर्डिंग चिप. वहीं, डॉन में प्रकाशित एक अलग रिपोर्ट में विदेश कार्यालय ने पुष्टि की कि जाधव की पत्नी की जूतियों में ‘धातु की वस्तु’ पाई गई. इन जूतियों को कुलभूषण के साथ उनकी मुलाकात से पहले सुरक्षा अधिकारियों ने रख लिया.

Labels:

0 Comments:

Post a Comment

Subscribe to Post Comments [Atom]

<< Home