महागठबंधन को बड़ा झटका, अशोक चौधरी ने छोड़ी कांग्रेस, नीतीश को बताया आइडियल, JDU में होंगे शामिल
पटना : बिहार के मंगलवार को बड़े सियासी उठापटक के बीच कांग्रेस ने अशोक चौधरी समेत चार एमएसली को बाहर का रास्ता दिखा गया है. प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी ने इसका एलान किया. इनमें अशोक चौधरी, दिलीप चौधरी, रामचंद्र भारती और तनवीर अख्तर शामिल हैं. पार्टी से निकाले गये इन सभी नेताओं ने प्रेस कांफ्रेंस कर जदयू में शामिल होने की इच्छा जतायी है.कांग्रेस के इस फैसले के बाद अशोक चौधरी ने प्रेस वार्ता कर पार्टी छोड़ने की औपचारिक घोषणा करते हुए कहा कि बिना सम्मान पार्टी में रहना मुश्किल हो रहा था. उन्होंने नीतीश कुमार को अपना आइडियल बताया. कांग्रेस के महामंत्री सीपी जोशी पर आरोप लगाते हुए अशाेक चौधरी ने कहा कि उन्होंने बिहार में कांग्रेस संगठन को बर्बाद कर दिया. अशोक चौधरी समेत चारों एमएलसी जदयू का दामन थामेंगे.
अशोक चौधरी ने नीतीश की तारीफ की
इस बाबत अशोक चौधरी ने कहा है कि जिस पार्टी में सम्मान ही नहीं उस पार्टी में रहकर क्या करेंगे. यदि मुझमें मैरिट होगा तो ठीक है नहीं तो नीतीश कुमार मुझे साधारण कार्यकर्ता के रूप में काम करने के लिए कहेंगे तो वैसा ही करूंगा. उन्होंने नीतीश कुमार को एक आदर्श नेता बताया. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में राजनीति में आने के लिए नौजवान प्रोत्साहित होते हैं. अब नयी पार्टी में शामिल होने के बाद वे दलितों और अल्पसंख्यकों को ताकत व आवाज देने का काम करेंगे.
कांग्रेस नेताओं पर लगाया आरोप
प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी के बारे में अशोक चौधरी ने कहा कि उन्हें राजनीतिक अनुभव की कमी है. साथ ही कांग्रेस महामंत्री पर यूज एंड थ्रो का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि करीब चार साल तक कांग्रेस की सेवा करने के बाद उन्हें अलग-थलग कर दिया गया.
Labels: big news
गोपालगंज : मैट्रिक परीक्षा देकर घर लौट रहे परीक्षार्थी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया. नगर थाने के स्टेशन रोड में मंगलवार की शाम घटना को अंजाम दिया गया. घायल परीक्षार्थी बैकुंठपुर थाने के बनकटी उत्तर निवासी त्रिभुवन मांझी का पुत्र तारकेश मांझी है. घर जाने के लिए गोपालगंज स्टेशन पर ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था. 



नई दिल्ली: श्रीदेवी



पूर्णिया : जिले में चल रहे मैट्रिक परीक्षा में शनिवार को आयोजित गणित विषय के प्रश्न पत्र को लेकर छात्रों ने सोमवार को स्थानीय लाइन बाजार स्थित सदर अस्पताल गेट के सामने मुख्य सड़क मार्ग पर जमकर हंगामा किया और करीब दो घंटे तक मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया. इससे यातायात और आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया.
नई दिल्ली: 
पटना : पटना हाईकोर्ट ने मगध विश्वविद्यालय के संबद्धता समाप्त हो चुके कॉलेजों के स्नातक पार्ट वन के छात्रों के परीक्षा परिणाम पर रोक लगा दी है. कोर्ट ने इस संबंध में राज्य सरकार और मगध विवि प्रशासन से चार सप्ताह में जवाब मांगा है. 


